Saturday, 15 December 2012

अपनी जाति में ही शादी करने के लाभ ही लाभ

  • अपनी जाति में शादी कर के ही हम सिर्फ जाति और जातिवाद को जिन्दा रख सकते है।
  • अपनी जातिमें अगर हम शादी करे तो ही हमेशा जाती बनी रहेगी फिर तब ही हम बिना किसी महान कर्म किये ,जन्म के अधार पर् गर्व कर सकते है।
  • अपनी जाति में शादी करके हम जाती के अधार पर राजनिति कर सकते है और बिना कुछ किये अपने जात के लोगो का वोट ले सकते है।
  • अगर हम जाति के बाहर शादी करने लगेंगे तो कुछ  पीढियों के बाद पता ही नहीं चलेगा की कौन किस जाती का है और फिर ब्राह्मण लोगो का मंदिरों में 100% आरक्षण नहीं रह पायेगा।
  • अगर हम जाति के बाहर शादी करने लगेंगे और जाती मिट जाएगी तो फिर ये धार्मिक कर्म कांड कौन करेगा ? और फिर उसके पैसे और दान-दक्षिणा तो फिर कोई भी ले लेगा।
  • अगर जाति नहीं रहेगी तो फिर आरक्षण भी अपने आप समाप्त हो जायेगा, क्योकि पता ही नहीं चलेगा की कौन किस जाती का है तो आरक्षण किसको दे। फिर हम सिर्फ आरक्षण का विरोध कर के वोट कैसे लेंगे और अपने नेताओ को कैसे जिताएंगे?
  • अगर हम जाति के बहार शादी करने लगेंगे कई लोग जो जाती के तावे पर अपनी रोटी सकते है मुख्यतः ब्राह्मण को सबसे जयादा नुकसान होगा ,जो की पृथ्वी पर भगवान् के रूप है।
  • अगर जाति रही तो जब चाहे तब जाती के अधार पर लोगो का शोषण और भेदभाव किया जा सकता है। जब चाहे उनको फिर से उनको गुलाम बनाया जा सकता है। अगर गुलाम ही नहीं रहेंगे तो हम मालिक बन कर अच्छी जिंदिगी कैसे जियेंगे?
इसलिए आपलोगों से अनुरोध है की अपने प्यार और पसंद की लड़की और लड़के से शादी न करके जाती की लड़की और लड़के से शादी करे और इस जाति व्यवस्था को और मजबूत बनाये । और अगर कोइ कुछ बोले तो बोल दे हमारी मर्ज़ी हम जिससे शादी करे, हमारे माता-पिता ने भी किया था और ये हमारे घर और समाज की परम्परा है और हम इसको नहीं तोड़ सकते।और हम लोगो के साथ हम शोषण और भेद-भाव तो नहीं कर रहे, भले ही आप उनको नीच और छोटा समझ के उनसे रिश्ता नहीं जोड़ रहे हो । अगर जाति मिट गयी तो भारतीय हिन्दू संस्कृति पर बहुत ही बड़ा असर होगा। इसलिए अपनी जाती में शादी करके सदियों से चली आ रह इस परम्परा को जारी रखे , अपनी संस्कृति को बचाए रखने सहयोग करे।


जिन लोगो को इस पोस्ट का उद्देश्य समझ में आ जाये, कृपया इसे शेयर करे। 

By - http://www.facebook.com/indianeedrevolution

1 comment:

  1. क्या चुतियापा है !!

    ReplyDelete